तरहसी: तरहसी पांकी के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने सोनेसरई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया
Tarhasi, Palamu | Feb 16, 2025 संत रविदास की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य में लेस्लीगंज प्रखंड के सोनेसरई में रविवार शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में तरहसी-पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के साथ हुई।