तरहसी: घुटुआ के पिंडरा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला, पुलिस कर रही जांच
Tarhasi, Palamu | Feb 14, 2025 सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घुटुआ पंचायत की 25 वर्षीय विवाहित महिला सुनीता देवी का शव फांसी के फंदे पर शुक्रवार को मिला। बीते दो दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने शाम 4 बजे बताया कि पति दो दिन पहले बेंगलुरु से घर लौटा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।