तरहसी: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर जेसीएम का प्रदर्शन, एसडीएम ने कराई वार्ता
Tarhasi, Palamu | Feb 15, 2025 नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ जेसीएम के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 3 बजे धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा मौके पर पहुंची एवं एनपीयू के अधिकारियों से वार्ता करायी। साथ ही जल्द रिजल्ट जारी कराने का आश्वासन दिया गया।