फिरोज़ाबाद: स्वर्ग आश्रम श्मशान घाट पर जल्द शुरू होगा विद्युत शवदाहगृह, ₹30 लाख की योजना से शुरू हुआ निर्माण कार्य
फिरोजाबाद के छारबाग स्थित प्राचीन स्वर्ग आश्रम श्मशान घाट पर जल्द ही विद्युत शवदाहगृह शुरू होने जा रहा है। पूर्व सांसद डॉ. अनिल जैन की पहल पर मशीनें पहले ही लग चुकी थीं, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में यह एक वर्ष से बंद था। अब सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से योगी सरकार ने ₹30 लाख की योजना स्वीकृत की है।