बिहटा: पहाड़पुर गांव: शराब पीकर ससुराल में पत्नी से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
Bihta, Patna | Apr 26, 2026 बिहटा के आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में शराब पीकर ससुराल पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी भोजपुर के रहने वाले रवि तिवारी को गिरफ्तार कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है।