होशंगाबाद नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित, डीआईजी रहे उपस्थित
सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट के उद्देश्य से जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम 70 सुरक्षा कर्मियों एवं नगर रक्षकों के लिए प्रथम प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में डीआईजी नर्मदापुरम वीरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।