पिपरा: दमवा मोड़ पर अंबिका हीरो शोरूम का उद्घाटन, पूर्व प्रमुख संतोष चौबे और सीओ जितेंद्र कुमार ने किया
Pipra, Palamu | Oct 13, 2026 पीपरा प्रखंड के दमवा मोड़ के समीप मंगलवार के शाम 4 बजे अंबिका हीरो बाइक शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। पूर्व प्रमुख वयोवृद्ध संतोष चौबे और पीपरा के अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पहले शोरूम संचालक अमित चौबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।