सेगांव: नर्मदा जयंती: हवन-पूजन के बाद हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु लाभान्वित #नर्मदाजयंती #नर्मदे हर, #narmda
नर्मदा जयंती: हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा नगर के हटीले रंजीत हनुमान मंदिर में नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर त्यागी संत श्री सीताराम बाबा जी के सान्निध्य में सुबह हवन-पूजन एवं यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ। प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक चला यह भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। सभी ने बाबा जी का आशीर्वाद ग्रहण कर प्रसादी ली।