तिरोड़ी: सावरगांव: रंजिश में पशुचारे में आग, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर जताया असंतोष
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावरगांव में कृषक ईश्वरदयाल माहुले के खेत में रखे पशुचारे में अज्ञात के द्वारा आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटना में कृषक को करीब 10 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना गत दिवस 26 मार्च की रात्रि तकरीबन साढ़े 10 बजे के आस-पास की है। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी मिलने पर उसी रात डायल 112 में पुलिस को सूचना दी।