सलोन: डीह विकासखंड के कई गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान
4:11:2026 को 3:30 जानकारी हुई डीह विकासखंड के कई गांव में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर सौरभ अवस्थी ने बताया ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत टीम द्वारा कार्य लगातार किया जा रहा है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूरी तरीके से पूर्ण हो जाएगा विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जायेंगी।