गुमला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, लघु सिंचाई प्रमंडल के लेखापाल राहुल प्रताप ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Feb 14, 2026 भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की 20 सदस्यीय दो टीमों ने शनिवार दिन के 2 बजे गुमला के लघु सिंचाई प्रमंडल में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान प्रमंडल में कार्यरत लेखापाल राहुल प्रताप को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई कार्यालय परिसर स्थित उनके सरकारी आवास पर की।