बुढ़ार: ग्राम मजीरा में फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहित दंपति का शव, लोन के पैसे जमा करने के लिए ससुर ने लगाई थी फटकार
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नवविवाहित दंपति ने लोन चुकाने के दबाव के चलते एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम मजीरा में हुई है जो केशवाही चौकी अंतर्गत आता है।जिसने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बहु को ससुर ने फटकार लगाई थी कि लोन का पैसा जल्द जमा करो इसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया