सलोन: छतोह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर घायल
नसीराबाद थाना क्षेत्र में छतोह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर।14:11:2024 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः काल सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार पंकज सिंह,चंदाबाहीपुर और वीरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। पंकज सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका उपचार चल रहा है।