सलोन: सलोन कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद
सलोन कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।13:11:2024 दिन बुधवार को समय करीब 11 बजे सुबह पुलिस ने देशराज पुत्र गया प्रसाद, दीपक पटेल पुत्र मिश्रीलाल, अक्षय कुमार पुत्र सुखलाल, इटहा गांव कोतवाली सलोन के रहने वाले तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध शस्त्र 12बोर व चोरी का सामान बरामद किया है।