सलोन: शिव गुलाम गांव में एक मवेशी अचानक कुएं में गिरा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
डीह थाना क्षेत्र के पूरे शिव गुलाम गांव में एक मवेशी अचानक से गिरा कुएं में ग्रामीणों में मचा हड़कंप।13:11:2024 दिन बुधवार को प्रातः काल सुबह 5:00 बजे पूरे शिव गुलाम गांव में अचानक एक मवेशी कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी। घण्टों की मशक्कत के बाद ग्रामीण व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मवेशी को सकुशल कुएं से बाहर निकल गया।