सदर: वाराणसी में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; लूटी गई चेन का टुकड़ा, नकदी और बाइक बरामद
कमिश्नरेट वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टूटा हुआ हिस्सा, 2200 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक