टीकमगढ़: लमेरा गाव में कूलर चालू करते वक्त करंट लगने से एक युवक की हुई मौत,जिला अस्पताल में हुआ पीएम
लमेरा गाव में कूलर चालू करते वक्त एक युवक को करंट लग गया।बताया गया कि लमेरा गाव निवासी मनीष यादव नाम का युवक अपने घर कूलर चालू कर रहा था,तभी अचानक उसे करंट लग गया।घटना के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए,जहां उसे डॉक्टर ने देख कर मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में युवक के शव का पीएम किया गया है।