मुरादाबाद: मुरादाबाद के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
मुरादाबाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है. इस दिन को भारत निर्वाचन आयोग ने 2011 में शुरू किया था. यह दिवस नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण होता है