बालोद: राशन कार्ड नवीनीकरण मामले में प्रदेशभर में बालोद जिला पहले नंबर पर है, जिसके बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं
Balod, Balod | Feb 8, 2024 जिले में दो लाख 21 हजार 809 परिवारों के पास राशन कार्ड है। जिसमें अब तक एक लाख 70 हजार 148 परिवार आवेदन कर चुके है। इस लिहाज से 51 हजार 661 परिवार अब तक आवेदन जमा नहीं कर पाए है। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए लोगों से आवेदन करवाने के मामले में प्रदेशभर में बालोद जिला पहले नंबर पर है, बावजूद निर्धारित समय यानी 15 फरवरी तक लक्ष्य पूरा होगा कि नहीं इस पर संशय है।