Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

चास: बोकारो रामगढ़ मुख्य पथ दांतु के पास 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक अधिकारी समेत 7 जवान हुए घायल, BGH में कराया गया भर्ती

Chas, Bokaro | Jul 8, 2021

MORE NEWS

#Bokaro: रात में सड़कों पर #पुलिस, अपराध रोकने को शुरू हुआ सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान

#बोकारो: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने रात के समय गश्ती अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर 15 और 16 जून 2026 की मध्यरात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष Foot Patrolling एवं Anti-Crime Checking अभियान चलाया गया।

#बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैदल गश्ती

अभियान के तहत सेक्टर-4, हरला, चास सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और चिन्हित अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्ती की। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों से पूछताछ की और उनकी पहचान का सत्यापन किया।

#चौक-चौराहों पर वाहन जांच, नशे में ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई

रात्रि अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। Drunk and Drive Checking के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

#दुकानदारों और आम लोगों से पुलिस ने किया संवाद

पुलिस टीमों ने देर रात तक बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर चोरी, छिनतई, साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

#अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार जारी रहेगा अभियान

बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Foot Patrolling, Vehicle Checking और Anti-Crime Drive लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की रात में बढ़ी सक्रियता का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है।

 #BokaroPolice #CrimeControl #NightPatrolling #JharkhandPolice #BokaroNews

#Bokaro: रात में सड़कों पर #पुलिस, अपराध रोकने को शुरू हुआ सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान #बोकारो: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने रात के समय गश्ती अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर 15 और 16 जून 2026 की मध्यरात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष Foot Patrolling एवं Anti-Crime Checking अभियान चलाया गया। #बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैदल गश्ती अभियान के तहत सेक्टर-4, हरला, चास सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और चिन्हित अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्ती की। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों से पूछताछ की और उनकी पहचान का सत्यापन किया। #चौक-चौराहों पर वाहन जांच, नशे में ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई रात्रि अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। Drunk and Drive Checking के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #दुकानदारों और आम लोगों से पुलिस ने किया संवाद पुलिस टीमों ने देर रात तक बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर चोरी, छिनतई, साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। #अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार जारी रहेगा अभियान बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Foot Patrolling, Vehicle Checking और Anti-Crime Drive लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की रात में बढ़ी सक्रियता का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है। #BokaroPolice #CrimeControl #NightPatrolling #JharkhandPolice #BokaroNews

Chas, Bokaro | Jun 16, 2026

प्रेम संबंध या हादसा? रेलवे ट्रैक के पास युवक की मौत, युवती गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

#BokaroNews #BreakingNews #bokaro #JharkhandNews

#बोकारो : ज़िले के आद्रा रेल मंडल के तलगड़िया-महुदा रेलखंड स्थित बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप सोमवार तड़के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवती का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है।

##रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
मृतक की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा गांव निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई है। वहीं घायल 21 वर्षीय युवती धनबाद जिले के तोपचांची क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओम प्रकाश मोहंती ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव और घायल अवस्था में युवती पड़ी मिली। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। सूचना मिलने पर महुदा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

##प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें उन्हें मिलने-जुलने से मना किया गया था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में बने हुए थे।

##हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
आरपीएफ और पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी विशेष उद्देश्य से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि घायल युवती के बयान और जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

##बिजुलिया मार्केट में करता था काम
मृतक श्रीकांत देशवाली चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग स्थित बिजुलिया मार्केट में डीएम कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम दुकान बंद कर अपने घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और घायल युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद उसके बयान का इंतजार किया जा रहा है।

#RailwayTrackIncident
#Mahuda
#Chas
#Dhanbad
#LoveAffairCase

(By Currentbokaro team)

प्रेम संबंध या हादसा? रेलवे ट्रैक के पास युवक की मौत, युवती गंभीर, जांच में जुटी पुलिस #BokaroNews #BreakingNews #bokaro #JharkhandNews #बोकारो : ज़िले के आद्रा रेल मंडल के तलगड़िया-महुदा रेलखंड स्थित बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप सोमवार तड़के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवती का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है। ##रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव मृतक की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा गांव निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई है। वहीं घायल 21 वर्षीय युवती धनबाद जिले के तोपचांची क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओम प्रकाश मोहंती ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव और घायल अवस्था में युवती पड़ी मिली। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। सूचना मिलने पर महुदा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ##प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें उन्हें मिलने-जुलने से मना किया गया था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में बने हुए थे। ##हर पहलू से जांच कर रही पुलिस आरपीएफ और पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी विशेष उद्देश्य से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि घायल युवती के बयान और जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। ##बिजुलिया मार्केट में करता था काम मृतक श्रीकांत देशवाली चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग स्थित बिजुलिया मार्केट में डीएम कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम दुकान बंद कर अपने घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और घायल युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद उसके बयान का इंतजार किया जा रहा है। #RailwayTrackIncident #Mahuda #Chas #Dhanbad #LoveAffairCase (By Currentbokaro team)

Chas, Bokaro | Jun 15, 2026

सामूहिक प्रयास से ही जिले को #नशामुक्त बनाया जा सकता है: SP #Bokaro

सामूहिक प्रयास से ही जिले को #नशामुक्त बनाया जा सकता है: SP #Bokaro

Chas, Bokaro | Jun 15, 2026