सिकंदराराऊ: मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मियों की वेतन पर लगाई गई रोक
जनपद हाथरस की तहसील सिकंदरा राऊ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव राय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन प्रभारी गैर हाजिर मिले। डॉ उपेंद्र सिंह, डॉक्टर रुपेश चिकित्साधिकारी RBSK, डॉ शबनम आईएमओ LMO RBSK, डॉ अभिनव स्टाफ नर्स के रूप में तैनात अन्य कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले।