कोरबा: कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, युवक का पैर पहिये के नीचे फंसा, ओवरटेक और तेज रफ्तार से हुआ हादसा
Korba, Korba | Oct 28, 2026 कोरबा में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेक का खतरनाक खेल एक बार फिर हादसे की वजह बना। कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का पैर ट्रेलर के पहिये के नीचे फंस गया, वहीं उसकी बाइक भी पहिये के नीचे दब गई।