मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदी पहल, परिवार समावेशन, बीमा क्लेम सेटलमेंट, मासिक प्रगति प्रविष्टि तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में खरीफ फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, आईएफसी क्लस्टरों की गतिविधियों में तेजी लाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिला स्व-सहायता समूहों और कृषक उत्पादक कंपनियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में “बिहान” मिशन निरंतर कार्य कर रहा है।
#Bihan #LakhpatiDidi #NRLM #WomenEmpowerment #Kondagaon Aajeevika SelfHelpGroups Chhattisgarh
Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026