सबलगढ़: धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार सबलगढ़। थाना सबलगढ़ पुलिस ने धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने और गाली-गलौज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खेरला निवासी जफरूद्दीन खान ने 28 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।