शाहबाद: सिरदारनगर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
सिरदार नगर गांव के पास मंगलवार की रात 8:30 बजे एक तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हुआ है। घायल बाइक सवार को प्राइवेट इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। थाना अल्हागंज निवासी सोमेंद्र अपने चाचा श्याम बिहारी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी दुर्घटना हुई।