शाहबाद: सैदपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
मंगलवार की शाम 5:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को सीएचसी टोडरपुर भेजा गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी विशाल 25 वर्ष पुत्र जगरूप बाइक से हरदोई से लौट रहा था। वह जैसे ही सैदपुर पुल के पास पहुंचा पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और वह घायल हो गया।