बक्सर: शारदीय नवरात्रि पर महदह पुलिस लाइन स्थित मां कालरात्री नव दुर्गा धाम में 1008 कन्याओं का भव्य पूजन
Buxar, Buxar | Oct 11, 2024 सदर प्रखंड के महदह पुलिस लाइन बक्सर स्थित महाशक्ति मां कालरात्रि नवदुर्गा धाम में शारदीय नवरात्र के महा नवमी के दिन भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्या पूजन के लिए मंदिर के महंत और सदस्यों द्वारा सुबह 7 बजे से हीं जिले के दर्जनों गांवों से छोटी छोटी बच्चियों को परिजनों के साथ इकठ्ठा किया गया था। सभी को कतार में बिठा पहले विधि विधान से पूजा अर्चना हुआ।