हज़ारीबाग: धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया पर स्टेकहोल्डरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया
आपूर्ति विभाग, हजारीबाग ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नगर भवन में स्टेकहोल्डरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार सहित लैंपस, राइस मिलर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और गोदाम कर्मियों ने हिस्सा लिया।