हज़ारीबाग: बरही में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौके पर मौत
हजारीबाग के बरही में पंचमाधव स्थित गांगटाही पुल के पास स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुल्टी, पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहे 10 यात्रियों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। चालक को नींद आने से कार डिवाइडर से टकराई। छह लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें एसबीएमसीएच हजारीबाग रेफर किया गया। पुलिस व प्रशासन ने राहत कार्य कर जांच शुरू की।