जहानाबाद: जहानाबाद नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कार्यपालक पदाधिकारी पर विकास कार्य रोकने का आरोप
जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय परिसर में शुक्रवार से अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने विकास कार्यों में बाधा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास योजना समेत कई योजनाओं में देरी तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। उनका कहना है कि सात सूत्री मांगों के पूरा होने तक धरना जारी रहेगा।