पलामू जिला के मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे एक जंगली हाथी को भगाने के लिए वन विभाग को करीब 16 घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। हाथी के अचानक गांवों के आसपास पहुंच जाने से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया था। लोग पूरी रात घरों में दुबके रहे। वन विभाग की टीम ने शनिवार को अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को बुधुवा गांव के पास