बैहर: सूपखार और टोपला क्षेत्र में ‘जंगली भैंस’ पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ
डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिला के सूपखार और टोपला क्षेत्र में ‘जंगली भैंस’ पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे किया। यह पहल जंगली भैंस की घटती संख्या को बढ़ाने और उसे उसके प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस अभियान के माध्यम से न केवल इस दुर्लभ प्रजाति का संरक्षण किया जाएगा, बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता क