देहरादून: प्रेमनगर थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 26 लोगों के काटे चालान
देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस ने आईएमए की पासिंग आउट परेड़ के मद्देनजर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में स्थित 182 आवास और हास्टल की चेकिंग की है। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 17 मकान मालिकों और हॉस्टलों में रहने वालों के सत्यापन ना कराने वाले 9 मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है।