देहरादून: बाबा साहनी आत्महत्या मामले में कोर्ट के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर फेंकी स्याही
न्यायालय परिसर के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर स्याही फेंकी गई। सूराज सेवा दल के नेता रमेश जोशी व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस गुप्ता को आज पेशी के लिए लाई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में आज बिल्डर बाबा साहनी मामले में सुनवाई होनी है। बाबा साहनी ने रिहायशी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।