ओरमांझी: ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेर-शेरनी और मगरमच्छ के नए जोड़े आए
ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेर-शेरनी और मगरमच्छ के नए जोड़े का आगमन हुआ है। मंगलवार शाम करीब चार बजे ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत रायपुर के नंदन वन चिड़ियाघर और सफारी से भगवान बिरसा जैविक उद्यान में चार नए जीवों को लाया गया।