सिराथू: सिहोरी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी, डंडे और फावड़े से जमकर मारपीट, 10 लोग घायल
कोखराज थाना इलाके के सिहोरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा और फ़ावड़ा चला है।शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मूरतगंज सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है।मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी।