सिराथू: कोखराज में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के यूपी बड़ौदा बैंक के पास शुक्रवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई है।घटना में दो लोग घायल हुए हैं।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी चाकवन का रहने वाला विक्की दिवाकर अपनी पत्नी बच्चे के साथ जा रहा था दूसरी ओर आर्यन की बाइक थी।टक्कर में दोनों घायल हुवे हैं।