ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड में बुधवार शाम आंधी-तूफान से राहगीर और किसान परेशान
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में 8 अप्रैल बुधवार की संध्या 6:00बजे आई अचानक आंधी तूफान वर्ष से राहगीरों किसानों को काफी परेशानी हुई।जहां एक ओर कार्यालयों,बाजारों अन्य कार्यों से अपने घर की ओर वापस होनेवाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई। वहीं किसानों का फसल अधिक मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कि प्रखंड क्षेत्र के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं