सहजनवा: बेंगलुरु से लौट रहीं 6 युवतियों को बीच रास्ते छोड़ा, गीडा पुलिस ने दिलाया रिफंड और नई बस से सुरक्षित भेजा सिलीगुड़ी
गोरखपुर जनपद के थाना गीडा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बेंगलुरु में नौकरी करने वाली 6 युवतियां पश्चिम बंगाल में चुनाव में मतदान करने के लिए बस से सिलीगुड़ी जा रही थीं। उन्होंने बाघागाढ़ा स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से टिकट बुक कराया था, लेकिन गोरखपुर पहुंचने पर बस स्टाफ ने आगे ले जाने से इनकार कर दिया।