पूर्णिया में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश:जिले में अभी मानसून एक्टिव, तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती
पूर्णिया में बुधवार की सुबह काले बादल छाए और बारिश होने लगी। जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार पूर्णिया समेत बिहार के कई उत्तरी जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।
विभाग ने मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक पूर्णिया में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश और बादलों के बीच तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है।
प्रशासन ने आम जनता से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और मेघ गर्जन की स्थिति में सतर्कता बरतने की अपील की है। फिलहाल, शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
Bihar, India | Jul 16, 2026