जामताड़ा: 21 अगस्त को जामताड़ा में होगा भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक, स्वामी अरुण जी भी होंगे मौजूद
21 अगस्त शाम 5 बजे जामताड़ा के इंदु प्रभा हाउस में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक होगा। बेंगलुरु के स्वामी अरुण जी और वेदाचार्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज, परिवार और पर्यावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए किया जा रहा है।