मुंगावली: मीरकाबाद गांव में दबंग ने 74 वर्षीय वृद्ध के साथ की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मीरकाबाद निवासी बाबूलाल बागड़ी उम्र 74 वर्ष ने रविवार को शाम लगभग 5:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे गांव के ही मनोज बागड़ी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।