बक्सर: ₹528 की दर का पत्र, पर ₹300 की मजदूरी, सफाईकर्मियों ने काम ठप कर सड़क पर की नारेबाजी
Buxar, Buxar | Feb 17, 2026 वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मजदूरी बढ़ाई जाएगी, लेकिन अब तक बढ़ी हुई दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है।