Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
image
image

-#शिवा इंटरनेशनल स्कूल में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार का प्रेरणादायी संबोधन... -#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं -#शिवा इंटरनेशनल स्कूल, घुमारवीं के लिए बुधवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सत्र 2026-27 के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन विद्यालय को देश के वीर सपूत एवं परमवीर चक्र से सम्मानित मानद कैप्टन सूबेदार मेजर संजय कुमार के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ। -#कारगिल युद्ध के वास्तविक नायक एवं देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन मानद संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के संघर्ष, सैन्य अनुभवों तथा कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं से अवगत कराया। -#उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में हमेशा एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरे समर्पण, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। -#अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि भारत में अब तक 21 वीर सैनिकों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें से वर्तमान समय में केवल 3 ही जीवित हैं, और उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। उनकी बातें सुनकर विद्यार्थियों में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार हुआ। -#इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आयुष शर्मा एवं अदिति शर्मा, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा गोयल सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। -#एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आयुष शर्मा ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मानद संजय कुमार का विद्यालय में आगमन पूरे शिवा इंटरनेशनल स्कूल परिवार के लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। ऐसे महान योद्धा का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का जज़्बा भरता है। उन्होंने कैप्टन साहब से आग्रह किया कि वे भविष्य में भी विद्यालय पधारकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहें। -#कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने कैप्टन मानद संजय कुमार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। #BrightNewsBilaspur #BrightNews #Ghumarvi #BilaspurNews #ShivaInternationalSchool #CaptainSanjayKumar #ParamVirChakra #PVC #KargilWarHero #IndianArmy #JaiHind #BharatMataKiJai #HimachalKeVeer #HimachalPride #NSSCamp #NSS2026 #Inspiration #MotivationalSpeech #Deshbhakti #RashtraSeva #YouthMotivation #Students #SchoolEvent #PurushottamSharma #AyushSharma #AditiSharma #DrShilpaGoyal #HimachalNews #HPNews #Himachal24x7 #HimachalKiKhabar #HimachalDarpan #HimachalBreaking #GhumarviUpdate #VeerGatha #Kargil #IndianSoldier #ProudMoment #SaluteToSoldiers #HimachalToday #HPBreaking #HimachalUpdates #NewsFromHimachal #HimachalHeadlines #HimachalReporter #EducationNews #SchoolNews