नवागढ़: खरौद में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर बुजुर्ग की हुई मौत
दरअसल, शुकुलपारा खरौद निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग बिलकराम नोनिया, साइकिल से सवार होकर खदान की ओर जा रहा था और पीछे से आ रहे ट्रक ने सायकल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग बिलकराम नोनिया की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर शिवरीनारायण पुलिस की टीम पहुंची।