कुरई: पेंच के खबासा बफर में दिखा दुर्लभ नज़ारा, मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ नज़र आई, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Apr 10, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर जोन में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ नजारा देखने को मिला। शुक्रवार को बताया गया कि जंगल के रास्ते में मादा तेंदुआ अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई। नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटकों ने इस पल को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।