सांगानेर: जयपुर में लोहे की फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों के जलने से लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
जयपुर में लोहे की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों के जलने पर भीषण लपटें उठने लगी। वहां मौजूद वर्कर्स ने फैक्ट्री से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं झोटवाड़ा फायर स्टेशन से पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।