कसडोल: सशिमं कसडोल में 25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 700 लोगों के सामूहिक गान का लक्ष्य
विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में सुबह 11 बजे एक ही समय और एक ही लय में होगा आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा देशभर में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत 25 सितंबर को सामूहिक गान का आयोजन किया जाएगा।