कांके: राजभवन पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व INDIA गठबंधन के नेता, राज्यपाल ने सरकार बनाने का दिया न्योता
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2024 झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच हेमंत सोरेन को इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को सरकार बनाने राजभवन में आमंत्रित किया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आमंत्रण पर इंडिया गठबंधन के नेता राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।