यूपी के फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक गार्ड और तीमारदार के बीच गुटखा खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक ट्रामा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।